दिल्ली में चौथी बार “बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड” से सम्मानित होंगे नजीर मुलाणी - All India News Mulani . online

All India News Mulani . online

All India News Mulani


ऑल इंडिया न्यूज हिन्दी एवं मराठी में ऑनलाइन समाचार

33-0138922 नं .उदयम महा

All India News S M S कलेक्शन, भाईंदर ( ईस्ट ) BP रोड रेल्वे स्टेशन के बाजु में प्रशांत हॉटेल, सुरभी के सामने, मेडीकल के बाजु मे ( शाहरुख मुलाणी- mob.7021052733 ) . NEWS WEBSITE,, YouTube channel,, NGO,, संबंधित सभी सेवाएं प्रदान करते है , सेवाएं लेने के लिए व्हाट्सअप किजिए 7378342192, ZARA DIGITAL MARKETING

Editor : -Nazir Mulani con.8796706999

Nazir Mulani ऑल इंडिया न्यूज

Monday, April 27, 2026

दिल्ली में चौथी बार “बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड” से सम्मानित होंगे नजीर मुलाणी

दिनांक 27 एप्रिल 2026 सोमवार (मुख्य संपादक- नजीर मुलाणी, वसई )
(नजीर मुलाणी, वसई)
नई दिल्ली |वसई-सातारा के माण तालुका के खुटबाव गाव के सुपुत्र और ऑल इंडिया रिपोर्टर के रूप में कार्यरत Nazir Abdul Rahiman Mulani को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। सामाजिक, राजनीतिक और जनहित के मुद्दों पर निर्भीड पत्रकारिता के लिए उन्हें 2 मई 2026 को दिल्ली में चौथी बार “बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड” प्रदान किया जाएगा।मुलाणी, राष्ट्रीय समाचार पत्र “जुल्म से जंग” के महाराष्ट्र ब्यूरो के रूप में कार्यरत हैं और उन्होंने लगातार अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए प्रभावशाली लेखन किया है। इससे पहले उन्हें वर्ष 2018,से लेकर अब तक 3 बार सम्मान से नवाजा जा चुका है।यह सम्मान Rajeev Dhingra के नेतृत्व में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। निष्पक्ष, संतुलित और जनहित की पत्रकारिता के लिए मुलाणी की पहचान महाराष्ट्र सहित देशभर में बनी है। उनका यह चौथा राष्ट्रीय सम्मान पत्रकारिता क्षेत्र के लिए गर्व की बात मानी जा रहा है। मनसे के कट्टर समर्थक माने जाते है
दिल्ली में ‘ग्लोबल सक्सेस अवॉर्ड 2026’ का भव्य आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज होंगे सम्मानित
राजधानी दिल्ली के मोतीनगर स्थित यूफोरिया मेंशन में 2 मई 2026 को “ग्लोबल सक्सेस अवॉर्ड 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन न्यू एरा प्रेस द्वारा किया जा रहा है, जिसमें ब्रांड, बिजनेस और प्रोफेशनल एक्सीलेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस प्रतिष्ठित समारोह में देशभर से उद्योजक, कलाकार, मीडिया प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार, इस अवॉर्ड शो का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
विशेष अतिथि और मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में प्रसिद्ध आरजे, मॉडल और एंकर मालिका मेहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री मिताली नाग, जिन्हें ‘अफसर बिटिया’ और ‘घुम है किसी के प्यार में’ जैसे धारावाहिकों से पहचान मिली, मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।
आयोजन की जिम्मेदारी
इस कार्यक्रम के मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ राजीव धींगरा हैं, जो लंबे समय से मीडिया और इवेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
मीडिया पार्टनर और सहयोग
इस इवेंट में विभिन्न मीडिया हाउस और प्लेटफॉर्म्स सहयोग कर रहे हैं। ऑल इंडिया रिपोर्टर नेटवर्क से जुड़े प्रतिनिधियों की भी इसमें भागीदारी रहेगी, जिससे कार्यक्रम को व्यापक कवरेज मिलेगा।
“ग्लोबल सक्सेस अवॉर्ड 2026” सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां नई और स्थापित प्रतिभाओं को एक साथ आने और नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा। यह आयोजन युवा उद्यमियों, कलाकारों और प्रोफेशनल्स को प्रेरित करने का भी काम करेगा।
इस भव्य समारोह को लेकर दिल्ली सहित देशभर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि यह कार्यक्रम 2026 के प्रमुख अवॉर्ड इवेंट्स में से एक साबित होगा।

No comments:

Post a Comment

Thanks for your